लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खाली  : वि० [अ० मि सं० खल्ल] १. (पात्र) जिसके अन्दर कोई चीज न हो। रीता। जैसे–खाली लोटा। खाली बक्स। २. जिस पर अथवा जिसके ऊपर कुछ या कोई स्थित न हो। जैसे–खाली कुरसी, खाली जगह, खाली मकान। ३.जिसमें आवश्यक या उपयुक्त पदार्थ या वस्तु न हो। जैसे–खाली पेट। जिसमें पचाने के लिए अन्न न पड़ा हो या न रह गया हो। खाली हाथ-जिसमें (क) गहना या जेवर। (ख) धन या संपत्ति (ग) हथियार न हो। पद-खाली दिन=(क) ऐसा दिन जिसमें कोई विशिष्ट कार्य न हो अथवा न हुआ हो। जैसे– रविवार बहुत से लोगों के लिए खाली दिन होता हैं। (ख) ऐसादिन जिसमें कुछ भी आय अथवा कार्य न हुआ हो। जैसे–आज का सारा दिन खाली गया। ४. (व्यक्ति) जिसके हाथ में कोई रोजगार या काम धंधा न हो।जैसे– इधर महीनों से वह खाली बैठा हैं। ५. (व्यक्ति) जो प्रस्तुत समय में कोई कार्य न कर रहा हो या काम पूरा करके छुट्टी पा चुका हो। जैसे–कल सबेरे जब हम खाली रहें तब आना। ६. जो इस समय उपयोग में न आ रहा हो। जैसे–यदि चाकू खाली हो तो हमें देना। ७. निष्फल या व्यर्थ सिद्ध हुआ हो। जैसे– वार खाली जाना। मुहावरा–खाली देना=ऐसा कौशल या क्रिया करना जिससे किसी का किया हुआ आघात, प्रहार या वार निष्फल हो जाए। साफ बच निकलना। जैसे–वह शत्रुओं के सब वार खाली कर देता गया। ८. जिसमें या जिससे किसी प्रकार के उद्देश्य या प्रायोजन की सिद्धि न होती हो। जैसे–खाली बातें करने से कुछ नहीं होता। ९. किसी चीज या बात से बिलकुल रहित या विहीन। जैसे– (क) अब तो यह जंगल हिंसक पशुओं से खाली हो गया है। (ख) उनकी कोई बात मतलब से खाली नहीं होती। अव्य-बिना किसी को साथ लिए हुए, अकेले। जैसे–(क) खाली तुम्हीं आना और किसी को अपने साथ मत लाना। (ख) यह काम खाली तुम्हीं कर सकते हों। पुं० ताल देनेवाले बाजों (ढोलक, तबला, मृदंग आदि) में बीच में पड़नेवाला वह ताल जो बिना बाएं हाथ का आघात किये इसलिए खाली छोड़ दिया जाता है कि उसके आगे और पीछे के तालों की गिनती ठीक रहे। जैसे–(क) रूद्र ताल १६. तालों का होता है जिसमें ११. आघात और ५. खाली होते हैं। (ख) लक्ष्मी ताल १८. तालों का होता है जिसमें १५. आघात और ३. खाली होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ