| शब्द का अर्थ | 
					
				| खिलवाड़					 : | पुं० [हिं० खेल] १. मन बहलाने या समय बिताने के लिए यों ही किया जानेवाला ऐसा काम जो बच्चों के खेल की तरह हो। मुहावरा–(किसी कामको) खिलवाड़ समझना=बहुत ही सहज या सुगम समझना। २. मनबहलाव। दिल्लगी। ३. लाक्षणिक अर्थ में बहुत ही साधारण रूप से किया हुआ काम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| खिलवाड़ी					 : | वि० [हिं० खेलाड़ी] जिसका मन खिलवाड़ में ही अधिक लगता या रमता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |