| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| खीझ					 : | स्त्री० [हिं० खीझना] १. खीझने की अवस्था, क्रिया या भाव। २. ऐसी बात, जिससे कोई खीझे। चिढ़ानेवाली बात। मुहावरा–(किसी की) खीझ निकालना=किसी को खूब चिढ़ाने वाली कोई बात ढूँढ़ निकालना या पैदा करना। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| खीझना					 : | अ० [सं० खिद्यते, प्रा० खिज्जइ] किसी अप्रिय या अरुचि कर कार्य, बात, व्यवहार आदि का प्रतिकार न कर सकने पर उससे खिन्न होकर झुँझलाना। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |