लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खूब  : वि० [फा०] सब प्रकार से अच्छा और उत्तम। बढिया। अ० य० अच्छी तरह से। भली-भाँति। जैसे–खूब बकना, खूब मारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूब कलाँ  : पुं० [फा०] फारस देश की एक प्रकार की घास जिसके बीज दवा के काम आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूबड़खाबड़  : वि०=ऊबड़-खाबड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूबसूरत  : वि० [फा०] [भाव० खूबसूरती] जिसकी सूरत अर्थात् आकृति अच्छी हो। जो देखने में बहुत भला लगता हो। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूबसूरती  : स्त्री० [फा०] खूबसूरत होने की अवस्था या भाव। सुन्दरता। सौन्दर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूबानी  : स्त्री० [फा०] एक प्रकार का बढिया फल। जरदालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खूबी  : स्त्री० [फा०] १. खूब होने की अवस्था या भाव। अच्छाई। अच्छापन। भलाई। २. गुण। विशेषता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ