लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गड़पंख  : पुं० [सं० गरुड़+हिं० पंख] १. एक प्रकार की बड़ी चिड़िया। २. लड़कों का एक प्रकार का खेल, जिसमें वे किसी को तंग करने के लिए पक्षी की तरह बनाकर बैठातें हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़प  : स्त्री० [अनु०] १. पानी, कीचड़ आदि में किसी चीज के सहसा गिरने या डूबने का शब्द। २. किसी वस्तु को बिना चबाये निकल जाने की क्रिया या भाव। पद-गड़प से-चटपट। तुरन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़पना  : स० [अनु० गड़प] १. किसी वस्तु को बिना चबाये निगल जाना। जल्दी में खा या निगल जाना। २. किसी की चीज लेकर पचा जाना। अनुचित रूप से दबा बैठना। हड़पना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गड़प्पा  : पुं० [हिं० गाड़] १. बड़ा गड्ढा। २. पशुओं को फँसाने के लिए बनाया हुआ गड्ढा। ३. बहुत बड़े धोखे की जगह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ