लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गया  : अ० [सं० गत, प्रा० गअ ,अप० ,गअल; गु० गओ, मरा० गेला,पं० गिआ; मै० गेल, बँ० गेलो; सिंह० गिय] [स्त्री० गयी] हिं० जाना क्रिया का भूतकालिक एक वचन का रूप। पद–गया गुजरा या गया बीता=(क) जो बहुत ही बुरी हालत में हो। दुर्दशा ग्रस्त(ख)तुच्छ। हीन। मुहा०–गयी करन=बीती हुई बात पर ध्यान न देना। (ख) छोड़ देना। जानेदेना। स्त्री० [सं० गय+अच्-टाप्] आधुनिक बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थान जहाँ पिँडदान आदि करने का माहात्म्य है। मुहावरा–गया करना=गया में जाकर पिंडदान, श्राद्ध आदि करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गयापुर  : पुं० =गया (बिहार राज्य का एक नगर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गयारी  : स्त्री० [देश०] किसी काश्तकार के मरने पर लावारिस छोड़ी हुई जोत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गयाल  : स्त्री० [देश०] किसी व्यक्ति के मरने पर उसकी छोड़ी हुई ऐसी संपत्ति जिसका उत्तराधिकारी कोई न हो।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं० आसाम में पाया जानेवाला एक पशु जिसका मांस खाया जाता और जिसकी मादा का दूध पिया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गयावाल  : वि० [हिं० गया+बाल] गया में रहने या होनेवाला। पुं० गया या तीर्थ का पंड़ा या पुरोहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गयास  : स्त्री० [अ०] १. सहायता। २२. मुक्ति। छुटकारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ