| शब्द का अर्थ | 
					
				| गवेष					 : | पुं० [सं०√गवेष्(ढूँढ़ना)+घञ्]=गवेषण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गवेषक					 : | पुं० [सं०√गवेष्+ण्युल्-अक] गवेषणा करनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गवेषण					 : | पुं० [सं०√गवेष्+ल्युट्-अन] १. खोई हुई गाय को ढूँढ़ने का काम। खोजना। २.चाहना। ३. दे० ‘गवेषणा’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गवेषणा					 : | स्त्री० [सं०√गवेष्+णिच्+ण्युल्-अन-टाप्] १. गौ पाने की इच्छा करना। २.खोई हुई गौ ढूँढ़ने निकलना। ३.कोई चीज या ढूँढ़ने का काम। ४. किसी बात या विषय का मूल रूप या वास्तविक स्थिति जानने के लिए उस बात या विषय का किया जानेवाला परिश्रम पूर्वक अध्ययन और अनुसंधान। (रिसर्च)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| गवेषित					 : | भू० कृ० [सं०√गवेष्+णिनि] गवेषण करनेवाला। गवेषक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |