लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाल  : पुं० [सं० प्रा० द्र० पं० गल्ल, उ० बं० मरा० गाल, सि० गलु] १. मुख विवर और नासिका के दोनों ओर कनपटी तक के बाहरी विस्तार जिनसे जबड़े ढके रहते हैं। कनपटी के आस-पास नीचे और सामने का अंग। कपोल। मुहावरा–गाल फुलाना= (क) गर्व सूचक आकृति बनाना। अभिमान प्रकट करना। (ख) मौन रहकर अथवा रूठकर रोष प्रकट करना। २. उक्त अंगों के बीच का वह भाग जो मुँह के अन्दर होता है और जिससे खाने पीने बोलने आदि में सहायता मिलती है। मुहावरा–गाल में चावल भरना या भरे होना=ऐसी स्थिति होना कि जान-बूझकर चुप रहना पड़े अथवा बहुत धीरे धीरे रुक-रुक कर मुँह से बातें निकलें। (किसी के) गाल में जाना=किसी का कौर या ग्रास बनना। किसी के द्वारा खाया जाना। जैसे–काल (या शेर) के गाल में जाना। गाल में भरना=कोई चीज खाने के लिए मुँह में भरना या रखना। ३. बहुत बढ़-चढ़कर बातें करने की प्रवृत्ति या स्वभाव। मुँहजोरी। मुहावरा–गाल करना=बढ़-बढ़कर या उद्धंडतापूर्वक बातें करना। गाल फुलाकर कोई काम करना=अभिमानपूर्वक कोई काम करना। उदाहरण–बचन कहहिं सब गाल फुलाई।–तुलसी। गाल बजाना= (क) बहुत बढ़-बढ़कर व्यर्थ की बातें करना। (ख) डींग मारना। शेखी हाँकना। (ग) शिव के पूजन के समय मुँह में हवा भरकर दोनों गालों पर इस प्रकार हलका आघात करना कि बम या ऐसा ही और कुछ शब्द निकले। गाल मारना-गाल बजाना। ४. किसी चीज की उतनी मात्रा, जितनी एक बार खाने के लिए मुँह में रखी जाए। कौर। ग्रास। जैसे–(क) वह अनमने भाव से चार गाल खाकर चटपट उठ गया। (ख) वह एक एक पूरी का एक-एक गाल करता था। मुहावरा–गाल मारना=ग्रास मुख में रखना। कौर मुँह में डालना। ५. उतना अन्न जितना एक बार चक्की में पीसने के लिए मुट्ठी से डाला जाता है। झींक। ६. किसी चीज का बीचवाला अँश या भाग। पुं० [?] एक प्रकार का तमाखू का पत्ता। स्त्री०=गाली (पं० और राज०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालगूल  : पुं० [हिं० गाल+अनु०] इधर-उधर की अनाप-शनाप या व्यर्थ की बातें। गपशप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालन  : पुं० [सं०√गल् (क्षरित होना)+णिच्+ल्युट्] १. गलाने की क्रिया या भाव। २. किसी तरल पदार्थ को इस प्रकार एक पात्र में से दूसरे पात्र में पहुँचाना या ले जाना कि उसमें की मैल पहलेवाले पात्र में ही रह जाए। (फिल्टरेशन) ३. निचोड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालना  : अ० [हिं० गाल] बाते करना। बोलना। स० गाल में रखकर खाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालबंद  : पुं० [हिं० गाल+बंद] एक प्रकार का बंधन जिसमें चमड़े के तस्मे को किसी काँटी में फँसाकर अँटकाते है। (जहाजी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालमसूरी  : स्त्री० [हिं०] मध्य० युग का एक प्रकार का पकवान। उदाहरण-दूध बरा उत्तम दधि बाटी गालमसूरी की रुचि न्यारी।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालव  : पुं० [सं०√गल् (चुआना या खाना)+घञ्, गाल√वा(गति,गंध)+क] १. एक प्राचीन ऋषि का नाम जो विश्वामित्र के शिष्य थे। २. पाणिनी से पहले के एक प्राचीन वैयाकरण। ३. एक प्राचीन स्मृतिकार आचार्य। ४. तेंदू का पेड़। ५. लोध का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालव-माता  : स्त्री०=गल का (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाला  : पुं० [हिं० गाल-ग्रास] १. धुनी हुई रूई का पहल जो चरखे पर सूत कातने के लिए बनाया जाता है। पूनी। पद–रूई का गाला=बहुत उज्जवल। प्रकाशमान। २. रूई का छोटा टुकड़ा जो बहुत हल्का होता और हवा में इधर-उधर उड़ जाता है। पुं० दे० गाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालित  : वि० [सं०√गल्+णिच्+क्त] १. गलाया हुआ। २. (तरल पदार्थ) जो एक पात्र में से दूसरे पात्र में इस प्रकार ले जाया गया हो कि उसमें की मैल पहलेवाले पात्र में रह गई हो। ३. निचोड़ा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालिनी  : स्त्री० [सं०√गल्+णिच्+णिनि-ङीष्] तंत्र की एक मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालिबन्  : क्रि० वि० [अ०] संभावना है कि। संभवतः।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालिम  : वि० [अ० गालिब] १. जिसने किसी को दबा लिया हो। प्रचंड। प्रबल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाली  : स्त्री० [सं० गालि] १. प्रायः क्रुद्ध होने पर किसी को कही जानेवाली कोई ऐसी अश्लील तथा गर्हणीय बात जिसमें किसी के आचरण प्रतिष्ठा स्थिति आदि पर अनुचित आक्षेप या आरोप किया गया हो। दुर्वचन। क्रि० प्र०–खाना।–देना।–निकालना।–बकना। २. विवाह आदि शुभ अवसरों पर गाये जानेवाले वे गीत जिनमें लोगों को परिहास के लिए कलंक-सूचक बातें कही जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाली-गलौज  : स्त्री० [हिं० गाली+गलौज अनु०] दोनों पक्षों का एक दूसरे को गालियाँ देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाली-गुफ्ता  : पुं०=गाली गलौच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गालू  : वि० [हिं० गाल] १. गाल बजानेवाला। बढ़-बढ़कर बातें करनेवाला। २. बकवादी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाल्हना  : अ० स०=गालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ