लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुर्ज  : पुं० [फा०] १. गदा नामक पुराना शस्त्र। २. मोटा डंडा या सोंटा। पुं०=बुर्ज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्ज-बरदार  : पुं० [फा०] गदाधारी सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्जमार  : पुं० [फा० गुर्ज+हिं० मार] १. हाथ में लोहे की गदा लेकर चलनेवाले मुसलमान फकीरों का एक संप्रदाय। २. उक्त संप्रदाय का फकीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्जर  : पुं० [सं० गुरु√जृ (जीर्ण होना)+णइच्+अण्] [स्त्री० गुर्जरी] १. गुजरात देश। २. उक्त देश का निवासी। ३. उक्त देश में रहनेवाली एक प्राचीन जाति जो अब गूजर कहलाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्जराट  : पुं० [सं० गुर्जर-राष्ट्र] गुजरात देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्जरी  : स्त्री० [सं० गुर्जर+ङीष्] १. गुजरात देश की स्त्री। २. गुर्जर या गूजर जाति की स्त्री। ३. एक रागिनी जो भैरव राग की भार्या कही गई है। गूजरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुर्जी  : पुं० [?] १. एक प्रकार का कुत्ता। स्त्री०१=बुर्जी। २. =झोपड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ