| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| गुलाबी					 : | वि० [फा०] १. गुलाब-संबंधी। गुलाब का। २. गुलाब के रंग का। ३. गुलाब के फूल की तरह का। ४. गुलाब अथवा गुलाब-जल से सुगंधित किया हुआ। ५. बहुत थोड़ा या हलका। जैसे–गुलाबी नशा, गुलाबी सरदी। पुं० गुलाब के फूल की तरह का रंग। (रोज) स्त्री० १, शराब पीने की प्याली। २. गुलाब की पंखड़ियों से बनी हुई एक प्रकार की मिठाई। ३. एक प्रकार की मैना जो ऋतु-भेद के अनुसार अपना रंग बदलती है। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |