लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुलेंदा  : पुं० [हि० गोल] महुए का पका हुआ फल। कोलेंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुले  : पुं० [देश०] उत्तरी भारत का एक प्रकार का छोटा पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुलेटन  : पुं० [हि० गोल] सिकलीगरों का मसाला रगड़ने का छोटा गोल पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुलेनार  : पुं०=गुलनार (अनार का फूल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुले-राना  : पुं० [फा० गुल+अ० रअनः] १. एक प्रकार का पौधा। २. उक्त पौधे का सुन्दर फूल जो अन्दर की ओर लाल और बाहर पीला होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुलेल  : स्त्री० [फा० गिलूलः] एक प्रसिद्ध छोटा उपकरण जिसमें लगी हुई डोरी की सहायता से मिट्टी की छोटी गोलियाँ दूर तक फेंकी जाती है और जिससे छोटी चिडियाँ आदि मारी जाती है। पुं० =गुरुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुलेलची  : पुं० [हिं० गुलेल+ची (प्रत्यय)] वह जो गुलेल चलाने में अभ्यस्त हो। गुलेल चलानेवाला शिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुलेला  : पुं० [फा० गुलूला] १. मिट्टी की वह गोली जिसकी गुलेल से फेंककर चिड़ियों का शिकार किया जाता है। २. दे० ‘गुलेल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ