लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुल्म  : पुं० [सं०√ Öगुड़ (वेष्टित करना)+मक्, ‘ड’ को ‘ल’] १. ऐसी वनस्पति जिसकी जड़ या नीचे का भाग गोल बड़ी गाँठ के रूप में होता है और जिसमें कोमल डंठलोंवाली अनेक शाखाएँ निकलती है। जैसे–ईख, बाँस आदि। २. पेट में होनेवाला एक रोग जिसमें वायु के कारण गाँठ सी पड़ जाती या गोला सा बँध जाता है। ३. रोग के रूप में शरीर के ऊपर बनने वाली किसी प्रकार की गाँठ। ४. प्राचीन भारत में, सेना की वह टुकड़ी जिसमें ९ रथ, ९ हाथी, २७. घोड़े और ४५. पैदल सैनिक होते थे। ५.किला। दुर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्म-बात  : पुं० [ब० स० ] तिल्ली या प्लीहा में होनेवाला एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्म-शूल  : पुं० [ब० स०] पेट में होनेवाली वह पीड़ा जो अन्दर गुल्म रोग होने के कारण होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्मी (ल्मिन्)  : वि० [सं० गुल्म+इनि] [स्त्री० गुल्मिनी] १. गुल्म या गाँठ के रूप में होनेवाला। २. गुल्म रोग से पीड़ित। स्त्री० [सं० गुल्म+चर्-ङीष्] १. पेडो़ या पौधों का झुरमुट। झाड़ी। २. इलायची का पेड़। ३. आँवले का पेड़। ४. खेमा। तंबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्मोदर  : पुं० [सं० गुल्म-उदर, मध्य० स०] दे० गुल्मवात। (रोग)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ