लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

छिया  : स्त्री० [हिं० छी] गुह मल। मुहावरा–छिपा छरद करना=गुह और वमन की तरह घृणित समझकर दूर हटाना उदाहरण–जो छिपा छरद करि सकल संतति तजी तासौं मैं मूढ़-मति प्रीति ठानी।–सूर। स्त्री० [?] युवती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छियाज  : पुं० [हिं० ब्याज का अनु०] ब्याज की रकम पर भी जोड़ा जाने वाला ब्याज। कटुआँ ब्याज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छियानवे  : वि० [सं० षण्णवति] जो गिनती में नब्बे से छः अधिक हो। उक्त की सूचक संख्या---९६।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छियालीस  : वि० [सं० षट्चत्वारिंशत्; प्रा० छायालीसम्] जो गिनती में चालीस से छः अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या---४६।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छियासठ  : वि० [सं० षट्षष्टि, प्रा० छसठि, छवठिठ्म्] जो साठ से छः अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या–६६।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
छियासी  : वि० [सं० षड शीति; या छड़सीति; प्रा० छबसीईअँ] जो गिनती में अस्सी से छः अधिक हो। पुं० उक्त की सूचक संख्या---८६।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ