| शब्द का अर्थ | 
					
				| जनन					 : | पुं० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+ल्युट-अन] १. जनने अर्थात् संतान को जन्म देने की क्रिया या भाव। २. उत्पत्ति। ३. आविर्भाव। ४. [√जन्+णिच्+ल्यु-अन] पिता। ५. कुल। वंश। ६. ईश्वर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जनन-गति					 : | स्त्री० [ष० त०] किसी एक वर्ष में किसी एक स्थान पर बसे हुए एक हजार व्यक्तियों के पीछे जन्मे हुए बच्चों की संख्या। (बर्थरेट) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जनना					 : | स० [सं० जनन] जन्म देकर बच्चों को अस्तित्व में लाना। जन्म देना। प्रसव करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जननाशौच					 : | पुं० [सं० जनन-अशौच, तृ० त०] वह अशौच जो घर में बच्चे के जन्म लेने पर लगता है। वृद्धि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जननि					 : | स्त्री=जननी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जननिर्देश					 : | पुं० [सं०] आधुनिक राजनीति में, जनता के प्रतिनिधियों विधान सभाओं आदि के निश्चयों या प्रस्तावित कार्यों आदि के संबंध में की जानेवाली वह व्यवस्था जिसके अनुसार यह जाना जाता है कि मत-दाता वर्ग उस बात के पक्ष में है या नहीं। (रेफरेण्डम)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जननी					 : | स्त्री० [सं०√जन्+अनि-ङीष्] जन्म देने वाली स्त्री। माँ। माता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जननेंद्रिय					 : | स्त्री० [सं० जन-इंद्रिय, ष० त०] वह इंद्रिय जो जनने (जैसे–योनि) या जनाने (जैसे–लिंग) का काम करती हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |