| शब्द का अर्थ | 
					
				| जलूस					 : | पुं० [अ० जुलूस] १. गलियों, बाजारों सड़कों आदि पर प्रचार प्रदर्शन आदि के लिए निकलनेवाला व्यक्तियों का समूह। क्रि० प्र–निकलना।–निकालना। २. बहुत ही ठाठ-बाट या सजावट की अवस्था या स्थान। उदाहरण–बैठी जमन जलूस करि फरस फबी कुखयान।–विक्रम सतसई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जलूसी					 : | वि० [अ० जुलूस] १. जलूस संबंधी। जलूस का। २. (सन या संवत्) जिसका आरंभ किसी राजा के सिंहासन पर बैठने के दिन से हुआ हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |