| शब्द का अर्थ | 
					
				| जहाज					 : | पुं० [अ० जहाज] १. समुद्रों में चलनेवाली बहुत बड़ी नाव। पद–जहाज का पंछी=ऐसा व्यक्ति जिसका आधार या आश्रय एक ही व्यक्ति या स्थान हो। एक को छोड़कर जिसका और कहीं ठिकाना न लगे। २. दे० जलयान। ३. दे० वायुयान। विशेष–जो पक्षी कहीं से जहाज पर आ बैठता है, वह जहाज के बीच समुद्र में पहुँच जाने पर इधर-उधर आश्रय नहीं पाता और चारों ओर से घूम-फिरकर उसी जहाज पर आ बैठने के लिए विवश होता है। इसी आधार पर यह पद बना है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जहाजी					 : | वि० [अ०] १. जहाज या जहाजों पर बनने, रहने या होने वाला। पद–जहाजी कौआ (क) जहाज के अन्तर्गत जहाज के पंछी। (ख) बहुत बड़ा चालाक या धूर्त्त। २. जहाज के कर्मचारियों से संबंध रखनेवाला। पुं० १. जहाज का कर्मचारी। खलासी। २. जहाज पर यात्रा करने वाला व्यक्ति। स्त्री० पुरानी चाल की एक प्रकार की तलवार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जहाजी सुपारी					 : | स्त्री० [हि०] एक प्रकार की सुपारी जो साधारण सुपारी से कुछ बड़ी होती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |