| शब्द का अर्थ | 
					
				| जेब					 : | पुं० [फा०] कमीज, कुरते, कोट आदि में प्रायः अन्दर की ओर लगी हुई वह थैली जिसमें छोटी-मोटी चीजें रखी जाती है। खीसा। स्त्री० [फा० जेब] १. शोभा। फबन। २. प्रोत्साहन। बढावा। (क्व०) क्रि० प्र०–देना।–पाना। अव्य०=जिमि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबकट					 : | पुं०=जेबकतरा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबकतरा					 : | पुं० [हिं० जेब+कतरना] वह व्यक्ति जो दूसरों के जेब काट कर उनमें से रुपये-पैसे निकाल लेता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेब खरच					 : | पुं० [हिं०] वह धन जो निजी या वैयक्तिक (पारिवारिक से भिन्न) आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यय किया जाता हो, अथवा किसी को मिलता हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबघड़ी					 : | स्त्री० [फा० जेब+हिं० घड़ी] जेब में रखी जानेवाली चिपटी गोल घड़ी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबदार					 : | वि० [फा०] शोभा से युक्त। सुन्दर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबरा					 : | पुं०=जेबरा (पशु)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबा					 : | पुं० [?] जिरह बख्तर। कवच। उदाहरण–जेबा खोलि राग सों मढ़े। लेजिम घालि इराकिन्ह चढ़े।–जायसी। पुं०=जेब।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [फा० जेबा] शोभाजनक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| जेबी					 : | वि० [फा०] १ जो साधारणतः जेब में रखा जाता हो या रहता हो। जैसे–जेबी घड़ी, जेबी रुमाल। २. जो इतना छोटा हो कि जेब में रखा जा सके जैसे–किताब का जेबी संस्करण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |