लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

झल्ला  : पुं० [देश०] [स्त्री० झल्ली] १. बहुत बड़ा टोकरा। झाबा। २. वर्षा की ऐसी झड़ी जिसके साथ तेज हवा भी हो। झंझा। ३. तमाकू के पत्तों पर उभरनेवाले चकते या दाने। वि० [हिं० झल्लाना] [स्त्री० झल्ली] कम वृद्धि होने के कारण पागलों जैसा आचरण करनेवाला। सिड़ी। वि० [हिं० झाल] [स्त्री० झल्ली] बहुत ही तरल या पतला। जैसे–झल्ली दाल, तरकारी का झल्ला रसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
झल्लाना  : अ० [हिं० झल] १. क्रुद्ध होकर या खीझकर बहुत ही तीक्ष्ण स्वर में बोलना। २. बिगड़ते हुए बोलना। स० किसी को खिजलाने या खीझने में प्रवृत्त करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ