लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ठूँठ  : पुं० [सं० स्थाणु] १. वह वृक्ष जिसका धड़ ही बच रहा हो तथा जिसकी टहनियाँ टूट गई हों। २. कटा हुआ हाथ। टूँट। ठंड। ३. कटे हुए हाथवाला व्यक्ति। ४. ज्वार, बाजरे ईख आदि की फसलों में लगनेवाला एक तरह का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठूँठा  : वि० [हिं० ठूँठ] [स्त्री० ठूँठी] १. (पेड़) जो शाखाओं से रहित हो गया हो। २. (व्यक्ति) जिसका हाथ कटा हुआ हो। लुंज। ३. खाली। रिक्त। ४. थोथा। निस्सार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ठूँठिया  : वि० [हिं० ठूँठ] १. लूला-लँगड़ा। २. नपुंसक। हिजड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ