शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					डक					 :
				 | 
				
					पुं० [अं० डाक] १. एक प्रकार का गफ कपड़ा जिससे जहाजों की पाले बनाई जाती है। २. एक प्रकार का मोटा कपड़ा जो कमीज, कोट आदि के कफ, कालर आदि में लगाया जाता है। पुं० [अं० डेक] जहाज की ऊपरी छत।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकहत					 :
				 | 
				
					पुं०=डकैत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकई					 :
				 | 
				
					पुं० [ढाका नगर] १. केले की एक जाति। २. उक्त जाति का केला। पुं० १. डाका। २. डकैती।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकरना					 :
				 | 
				
					अ० [अनु०] १. बैल, भैसें आदि का बोलना। २. डकार लेना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकरा					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] ताल सूखने पर उसके तले की वह मिट्टी जिसमें अधिक गरमी के कारण दरारे पड़ जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकराना					 :
				 | 
				
					अ०=डकरना। स० डकरने में प्रवृत्त करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकवाहा					 :
				 | 
				
					पुं०=डाकिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकार					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० डक्क=पुकार] १. वह शारीरिक व्यापार जिसमें पेट भरने पर उसके अन्दर की हवा एकाएक शब्द करती हुई मुँह के रास्ते बाहर निकलती है। २. उक्त हवा के मुँह से निकलते समय होनेवाला शब्द। मुहावरा–डकार तक न लेना=किसी का धन इस प्रकार हजम कर जाना कि किसी को खबर तक न लगे। ३. बाघ, सिंह आदि की गरज। दहाड़। क्रि० प्र०–लेना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकारना					 :
				 | 
				
					अ० [हिं० डंकार+ना (प्रत्य०)] १. डकार लेना। २. दे० ‘डकरना’। स० किसी का धन या माल लेकर पचा जाना, हजम कर जाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकैत					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० डाक+ऐत (प्रत्य)] वह डाकू जो प्रायः डाके डाला करता हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकैती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० डंकैत] १. डकैत का काम। २. डाका। ३. व्यापारिक, साहित्यिक आदि क्षेत्रों में, किसी की चीज या धन बलपूर्वक अपने अधिकार या हाथ में कर लेना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकोटा					 :
				 | 
				
					पुं० [अं०] एक प्रकार का बड़ा वायुयान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डकौत					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] भड्डर। भड्डरी। (दे०)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डक्क					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० डक्कारी] वीणा। उदाहरण–-भरै पत्र जोगिनी डक्क नारद्द बजावै।–चंदबरदाई।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डक्कारी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [सं०] चंडाल वीणा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |