शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					डबेल					 :
				 | 
				
					पुं० [अं०] १. लोहे का एक तरह का छोटा किन्तु भारी उपकरण जिसे हाथों में उठाकर कुछ विशेष कसरतें की जाती हैं। २. वह कसरत जो उक्त उपकरण की सहायता से की जाती है।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डब					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० डब्बा] १. कमर पर पहनी हुई धोती, लुंगी आदि का पल्ला जिसमें रुपए-पैसे आदि लपेटकर रखे जाते हैं। मुहावरा–(कोई चीज) डब करना=(क) कमर में खोंसकर या और किसी प्रकार अपने अधिकार या हाथ में लेना। (ख) किसी को अपने अधीन या वश में करना। डब पकड़कर कुछ कराना=जोर से कुछ काम कराना। जैसे–रुपया कैसे नहीं देगा, डब पकड़कर लूँगा। २. जेब। ३. थैला। ४. वह चमड़ा जिससे कुप्पे बनाये जाते हैं।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबकना					 :
				 | 
				
					स० [हिं० डब] दबा या पीटकर कटोरी या कटोरे की तरह गहरा करना। अ० १. शरीर के किसी अंग में टीस या रह-रहकर दरद होना। २. लँगड़ाकर चलना। अ० [?] आँखों में आँसू भर आना। डबडबाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबड़बाना					 :
				 | 
				
					अ० [अनु०] (नेत्रों का) अश्रुपूर्ण होना। आँसुओं से भर आना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबरा					 :
				 | 
				
					पुं० [सं० दभ्र-समुद्र या झील] [स्त्री० अल्पा० डबरी] १. गंदे पानी का छिछला लंबा गड्ढा। २. वह खेत जिसमें आस-पास का पानी आकर जमा होता हो और इसी लिए जड़हन जो धान बोने के लिए उपयुक्त हो। ३. खेत का वह कोना जो जोताई में यों ही या बिना जोता हुआ छूट गया हो।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबरी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० डबरा] छोटा गड्ढा या ताल। स्त्री० दे० ‘डिबरी’।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबल					 :
				 | 
				
					वि० [अं०] १. दोहरा। २. दो-गुना दूना। पुं० एक पैसे का पुराना ताँवे का सिक्का।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबल रोटी					 :
				 | 
				
					स्त्री० [अं० डबल+हिं० रोटी] खमीर उठाकर पकाई हुई एक प्रकार की बड़ी और मोटी रोटी। पाव रोटी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबला					 :
				 | 
				
					पुं० [देश०] मिट्टी का पुरवा। कुल्हड़।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबा					 :
				 | 
				
					पुं०=डिब्बा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबिया					 :
				 | 
				
					स्त्री०=डिबिया। (डिब्बी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबिरना					 :
				 | 
				
					स० [देश०] भेड़ों को खेत से बाहर निकालना। (गड़ेरिये)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबी					 :
				 | 
				
					स्त्री=डिब्बी।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबुलिया					 :
				 | 
				
					स्त्री० [हिं० डिब्बी] छोट पुरवा। कुल्हिया।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डबोना					 :
				 | 
				
					स०=डुबाना।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डब्ब					 :
				 | 
				
					पुं०=ढब।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डब्बल					 :
				 | 
				
					पुं०=डबल।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डब्बा					 :
				 | 
				
					पुं०=डिब्बा।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					डब्बू					 :
				 | 
				
					पुं० [हिं० डिब्बा] खाने की चीजें रखने का एक प्रकार का डिब्बा या ढकनेदार कटोरा। कटोरदान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |