शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					ड्योढ़ा					 :
				 | 
				
					वि० [हिं० डेढ़] [स्त्री० ड्योढ़ी] एक पूरा और उसके साथ मिला या लगा हुआ उसका आधा। डेढ़-गुना। जैसे–इस साल हर चीज का दाम पर साल से ड्योढ़ा हो गया है। पद–ड्योढ़ी गाँठ=रस्सी आदि में दी जानेवाली वह गाँठ जिसमें एक पूरी गाँठ के बाद उसके ऊपर दूसरी गाँठ या फंदा इस प्रकार लगाया जाता है कि रस्सी का एक सिरा खींचते ही गाँठ तुरंत खुल जाय। पुं० १. एक प्रकार का पहाड़ा जिसमें क्रम से अंकों की डे़ढ़ गुनी संख्या बतलाई जाती है। जैसे–एक ड्योढ़ा डेढ़, दो ड्योढ़े तीन, तीन ड्योढ़े साढ़े चार आदि। २. गाने का वह प्रकार जिसमें स्वर साधारण से ड्योढे ऊंचे कर दिये जाते हैं। ३. ऐसा तंग रास्ता जिसके एक किनारे पर गड्ढा या ढाल हो। (कहार)।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |