लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तंद्रा  : स्त्री० [सं०√तंन्द्र (अवसाद)+अ-टाप्] १. हलकी नींद। २. दुर्बलता, रोग, विष आदि के प्रभाव के कारण होनेवाली वह स्थिति जिसमें मनुष्य या पशु-पक्षी को हलकी नींद सी आ जाती है और वह प्रायः निश्चेतन अवस्था में कुछ समय तक पड़ा रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्राल  : वि० [सं०] १. जो तंद्रा में पड़ा हुआ हो। २=चंद्रालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रालस  : पुं० [सं० तंद्रा-आलस्य] वह आलस्य या शिथिलता जो तंद्रा के फलस्वरूप होती है। उदाहरण–-निस्तब्ध मौन था अखिल लोपक तंद्रालस की वह विजन प्रान्त।–प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तंद्रालु  : वि० [सं० तत्√द्रा (निन्दित गति)+आलुच्] जिसे तंद्रा आ रही हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ