| शब्द का अर्थ | 
					
				| दही					 : | पुं० [सं० दधि] दूध में जामन लगाकर जमाये जाने पर उसका तैयार होनेवाला रूप जो थक्के की तरह होता है। पद—दही का तोड़=दही का वह पानी जो उसे कपड़े में बाँधकर रखने पर निकलता है। मुहावरा=दही-दही करना=कोई चीज देने या बेचने के लिए चारों ओर घूम-घूमकर लोगों से उसे लेने के लिए कहते फिरना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दहीला					 : | वि० [सं० दाह] [स्त्री० दहीली] १. जला या जलाया हुआ। २. परम दुःखित। संतप्त। उदाहरण—तातै नहिन काम-दहीली।—सूर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |