लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दीपांकुर  : पुं० [दीप-अंकुर, ष० त०] दीए की लौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपा  : वि० [?] १. मंद। धीमा। २. फीका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपाग्नि  : पुं० [दीप-अग्नि, ष० त०] १. दीये की लौ। २. उक्त की आँच या ताप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपाधार  : पुं० [दीप-आधार, ष० त०] वह आधार या स्तंभ जिस पर रखकर दीये जलाये जायँ। दीयट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपान्विता  : स्त्री० [दीप-अन्विता, तृ० त०] कार्तिक मास की अमावास्या। दीवाली की रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपाराधन  : पुं० [दीप-आराधन, ष० त०] दीप जलाकर तथा उन्हें किसी के सम्मुख घुमाते हुए आराधन करना। आरती करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपालि, दीपाली  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. दीपमाला। २. दीपावली। दीवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपावती  : स्त्री० [सं० दीप+मतुप्—ङीष् (दीर्घ)] एक रागिनी जो दीपक और सरस्वती रागों के योग से बनी है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दीपावली  : स्त्री० [दीप-आवली, ष० त०] १. दीप-श्रेणी। दीयों की पंक्ति। २. दीवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ