लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुष्टा  : वि० [सं० दुष्ट+टाप्] ‘दुष्ट’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुष्टाचार  : पुं० [दुष्ट-आचार कर्म. स०] १. खराब या बुरा आचरण। २. अनुचित और निंदनीय काम। दुष्कर्म। वि०=दुराचारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुष्टाचारी (रिन्)  : वि० [सं० दुष्टाचार+इनि] [स्त्री० दुष्टाचारिणी] १. अनुचित या बुरे काम करनेवाला। २. जिसका आचरण अच्छा न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुष्टात्मा (त्मन्)  : वि० [दुष्ट-आत्मन् ब० स०] बुरे अन्तःकरण या विचारोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुष्टान्न  : पुं० [दुष्ट-अन्न कर्म० स०] १. बिगड़ा हुआ या खराब अन्न। २. बासी या सड़ा हुआ अन्न अथवा भोजन। ३. कुत्सित उपायों से प्राप्त किया हुआ अन्न या भोजन। पाप की कमाई का अन्न या भोजन। ४. कुत्सित कमाई करनेवाले यी नीच व्यक्ति का अन्न या भोजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ