लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

दुहा  : वि०, स्त्री० [सं०] जो दुही जा सके। स्त्री० गाय। गौ। वि०=दोनों।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) उदा०—ऐके ठाहर दूहा बसेरा। पुं०=दूहा या दोहा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहाई  : स्त्री० [सं० द्विधाकृतम् (दो टुकड़े कर डाला अर्थात् बचाओ मुझे मारडाला) का प्रा० रूप अथवा सं० द्वि=दो+आह्वाय=पुकार] १. ऐसी सूचना जो उच्च स्वर से पुकारते हुए सब लोगों को दी जाय। मुनादी। मुहा०—(किसी की) दुहाई फिरना=(क) राजा के सिंहासन पर बैठने पर उसके राज्याधिकार की घोषणा होना (ख) किसी के प्रताप, यश आदि की चारों ओर खूब चर्चा होना। २. भारी कष्ट या विपत्ति आने पर दूसरों से सहायता पाने के लिए की जानेवाली पुकार। अपने बचाव या रक्षा के लिए दीनतापूर्वक चिल्लाकर की जानेवाली याचना। क्रि० प्र०—देना। ३. शपथ। सौगंध। स्त्री० [हिं० दूहना] दूहने की क्रिया, भाव और पारिश्रमिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहाग  : पुं० [सं० दुर्भाग्य, प्रा० दुव्भाग] १. दुर्भाग्य। बदकिस्मती। २. वैधव्य। ‘सुहाग’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहागिन  : स्त्री० [हिं० दुहागी] विधवा स्त्री। ‘सुगाहिन’ का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहागिल  : वि०=दुहागी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहागी  : वि० [हिं० दुहाग+ई (प्रत्य०)] १. अभागा। २. अना। ३. खाली। ४. निर्जन। सूना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहाजू  : वि० [सं० द्विभार्य] १. (पुरुष) जो पहली स्त्री के मर जाने पर दूसरा विवाह करे। २. (स्त्री) जो पहले पति के मरने पर दूसरा विवाह करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहाना  : सं० [हिं० दूहना का प्रे०] गाय आदि दुहने में किसी को प्रवृत्त करना। दुहने का काम किसी से कराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहाव  : पुं० [हिं० दुहाना] १. गौ, भैंस आदि दुहने की क्रिया या भाव। २. एक प्राचीन प्रथा जिसके अनुसार जमींदार प्रति वर्ष जन्माष्टमी आदि त्योहारों पर किसानों की गाय-भैंसों का दूध दुहाकर ले लेता था। ३. उक्त प्रथा के अनुसार दिया या लिया जानेवाला दूध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
दुहावनी  : स्त्री० [हिं० दुहाना] वह धन जो ग्वाले को गौ, भैंस आदि दुहने के बदले दिया जाता है। दूध दुहने की मजदूरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ