| शब्द का अर्थ | 
					
				| दूर-दर्श					 : | पुं० [ष० त०] रेडियो की तरह का एक उपकरण जिसमें अभिनय प्रसारण, भाषण, आदि करनेवाले व्यक्तियों के कथन सुनाई पड़ने के साथ-साथ उनके चित्र भी दिखाई पड़ते हैं। (टेलिवीजन) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दूर-दर्शक					 : | वि० [ष० त०] १. दूरदर्शी। २. बुद्धिमान। पुं० दूर-बीन। दूर-वीक्षक। (दे०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दूर-दर्शन					 : | पुं० [ष० त०] १. दूर की चीज देखना या बात सोचना, समझना। २. [ब० स०] गिद्ध। २. वैज्ञानिक प्रक्रिया जिसमें विद्युत तरंगों की सहायता से बहुत दूर के दृश्य प्रत्यक्ष रूप से सामने दिखाई देते हैं। ४. दे० ‘दूर-दर्श’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| दूर-दर्शिता					 : | स्त्री० [सं० दूरदर्शिन्+तल्—टाप्] दूरदर्शी होने की अवस्था, गुण या भाव। दूरंदेशी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |