| शब्द का अर्थ | 
					
				| द्वारका					 : | स्त्री० [सं० द्वार+कै (प्रकाशित होना)+क—टाप्] गुजरात की एक प्राचीन नगरी जिसे कुशस्थली भी कहते हैं, और जो आज-कल एक प्रसिद्ध तीर्थ है। जरासंध के उत्पातों से दुःखी होकर श्रीकृष्ण मथुरा छोड़कर यहाँ जा बसे थे। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| द्वारकाधीश					 : | पुं० [द्वारका-अधीश ष० त०] १. श्रीकृष्णचंद्र। २. श्रीकृष्ण की वह मूर्ति जो द्वारका में है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| द्वारकानाथ					 : | पुं० [ष० त०]=द्वारकाधीश। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |