| शब्द का अर्थ | 
					
				| नकार					 : | पुं० [सं० न+कार] १. ‘न’ अक्षर या वर्ण। २. न या नहीं का बोधक शब्द या वाक्य। स्त्री० [हिं० नकारना] किसी काम या बात के लिए नहीं करने या कहने की क्रिया या भाव। इन्कार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नकारची					 : | पुं० =नक्कारची। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नकारना					 : | अ० [हिं० न+कारना (प्रत्य०)] १. असहमति प्रकट करते हुए ‘न’ या ‘नहीं’ कहना। २. न मानना। अस्वीकृत करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नकारा					 : | वि० [फा० नाकारः] [स्त्री० नकारी] १. जिसे कोई काम न हो। निष्कर्म। २. जो किसी काम का न हो। निकम्मा। ३. खराब। निष्प्रयोजन। व्यर्थ। ४. खराब। बुरा। पुं० =नक्कारा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नकारात्मक					 : | वि० [सं० नकार-आत्मन्, ब० स०, कप्] १. (उत्तर या कथन) जिसमें कोई बात न मानी गई हो या कुछ करने से इन्कार किया गया हो। ‘सकारात्मक’ का विपर्याय। २. दे० ‘नहिक’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |