लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नरकंत  : पुं०=नरकांत (राजा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरक  : पुं० [सं०√नृ (कलेश लेना)+अच्] [वि० नारकीय] वह स्थान जहाँ मृत्यु के उपरांत दुष्ट जीवों की आत्माओं को रहना तथा यातनाएँ सहनी पड़ती हैं। (पुराण) क्रि० प्र०—भोगना। २. बहुत गंदा और दुर्गंधपूर्ण स्थान। ३. ऐसा स्थान जहाँ अनेक प्रकार के कष्ट होते हों। ४. किसी चीज का बहुत ही गंदा और मैला अंश। ५. पुराणानुसार कलि के पौत्र का नाम जो कलि के पुत्र भय और पुत्री मृत्यु के गर्भ से उत्पन्न हुआ था और जिसने अपनी बहन यातना के साथ विवाह किया था। ६. विप्रचित दानव के एक पुत्र का नाम। ७. ‘नरकासुर’। पुं० [सं०] राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरक-गति  : स्त्री० [स० त०] वह दूषित कर्म जिसके फलस्वरूप नरक में वास होता है। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकगामी (मिन्)  : वि० [सं० नरक√गम् (जाना)+णिनि] जिसे अपने पापों का फल भोगने के लिए नरक जाना पड़े।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरक-चतुर्दशी  : स्त्री० [मध्य० स०] कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी जिस दिन घर का सारा कूड़ा-कतवार निकालकर बाहर फेंका जाता है। विशेष—नरकासुर इसी दिन मारा गया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरक-चौदस  : स्त्री०=नरक-चतुर्दशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकट  : पुं० [हिं०] बेत की जाति का एक प्रसिद्ध पौधा जिसके डंठल मजबूत किंतु खोखले होते हैं और अनेक प्रकार के कामों में लाये जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरक-भूमिका  : स्त्री० [ष० त०] नरक। (जैन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकल  : पुं०=नरकट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकस  : पुं०=नरकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकस्था  : स्त्री० [सं० नरक√स्था (स्थित होना)+क—टाप्] वैतरणी नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकांतक  : पुं० [सं० नरक-अंतक ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरका  : पुं० [सं० नरकट] हल के पीछे की वह नली जिसमें बोने के लिए बीज डाले जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकामय  : पुं० [सं० नरक-आमय, ब० स०] प्रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकारि  : पुं० [सं० नरक-आमय, ष० त०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकावास  : वि० [सं० नरक-आवास, ब० स०] नरक में रहनेवाला। पुं० नरक में होनेवाला वास या निवास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकासुर  : पुं० [सं० नरक-असुर मध्य स०] एक प्रसिद्ध राक्षस जो पृथ्वी का एक पुत्र था तथा जिसे विष्णु ने प्रागज्योतिषपुर का राज्य दिया था। इसके अत्याचारों से क्षुब्ध होकर भगवान कृष्ण ने इसका सिर सुदर्शन से काटा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकी  : वि०=नारकी। वि० [सं० नारकिन्] बहुत बड़ा पापी जो नरक में जाने योग्य कर्म करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नरकुल  : पुं०=नरकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ