| शब्द का अर्थ | 
					
				| नाखून					 : | पुं० [फा० नाखुन] १. हाथों तथा पैरों की उँगलियों के ऊपरी तल का वह सफेद अंश जो अधिक कड़ा और तेज धारवाला होता है। २. उक्त का वह चंद्राकार अगला भाग जो कैंची आदि से काटकर अलग किया जाता है। ३. चौपायों के पैरों का वह अगला भाग जो मनुष्य के नखों के समान कड़ा होता है। मुहा०—नाख़ून लेना=नाखून काटकर अलग करना। (घोड़े का) नाख़ून लेना=चलने में घोड़े का ठोकर खाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नाखूना					 : | पुं० [हिं० नाखून] एक तरह का कपड़ा जिसका ताना सफेद होता है और बाने में कई रंगों की धारियाँ होती हैं। यह आगरे में बहुत बनता था। पुं०=नाखुना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |