| शब्द का अर्थ | 
					
				| नात					 : | स्त्री० [अ० नअत] १. मुहम्मद साहब की छंदोबद्ध स्तुति। २. प्रशंसा। स्तुति। पुं० १.=नाता (संबंध)। २.=नातेदार (संबंधी)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातका					 : | पुं० [अ० नातिक] बोलने की शक्ति। वाक्-शक्ति। मुहा०–(किसी का) नातका बंद करना=वाद-विवाद में निरुत्तर और परास्त करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातरि					 : | अव्य०=नातरु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातरु					 : | अव्य० [हिं० न+तो+अरु] नहीं तो। अन्यथा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातवाँ					 : | वि० [फा० नातुवाँ] [भाव० नातवानी] शारीरिक दृष्टि से अशक्त। दुर्बल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातवानी					 : | स्त्री० [फा० नातुवानी] शारीरिक अशक्तता। दुर्बलता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नाता					 : | पुं० [सं० ज्ञाति, प्रा०, णाति, हिं०, नात] १. मनुष्यों में होनेवाला वह पारिवारिक लगाव या संबंध जो रक्त-संबंध के कारण अथवा विवाह आदि सूत्रों के कारण स्थापित होता है। रिश्ता। जैसे–वे नाते में हमारे भतीजे होते हैं। पद–नाता-पोता, नातेदार। (दे०) २. वैवाहिक संबंध का निश्चय। जैस–अभी उनके लड़के का नाता कहीं पक्का नहीं हुआ है। ३. किसी प्रकार का लगाव या संबंध। जैसे–प्यार या मुहब्बत का नाता, दोस्ती का नाता। क्रि० प्र०–जोड़ना।–तोड़ना।–लगाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नाता-गोता					 : | पुं० [हिं० नाता+गोता] वंश और गोत्र के कारण होनेवाला पारस्परिक संबंध। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातिन					 : | स्त्री० हिं० ‘नाती’ का स्त्री०।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातिनी					 : | स्त्री०=नातिन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नाती					 : | पुं० [सं० नप्तृ] [स्त्री० नतिनी, नातिन] १. लड़की का लड़का। बेटी का बेटा। २. लड़के का लड़का। उदा०–उत्तम कुल पुलस्त्य का नाती।–तुलसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नाते					 : | अव्य० [हिं० नाता] १. लगाव या संबंध के विचार से। २. किसी प्रकार के संबंध के विचार से। ब्याज से। जैसे–चलो इसी नाते उनका आना-जाना तो शुरू हुआ। ३. वास्ते। हेतु। पद–किस नाते=किस उद्देश्य से। किस लिए। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नातेदार					 : | वि० [हिं० नाता+दार] [भाव० नातेदारी] (व्यक्ति) जिससे कोई नाता हो। रिश्तेदार। संबंध। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नात्र					 : | पुं० [सं०√नम् (प्रणाम करना)+ष्ट्रन्, आत्व] शिव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |