| शब्द का अर्थ | 
					
				| निकट					 : | अव्य० [नि√कट् (जाना)+अच्] १. कुछ या थोड़ी दूरी पर। पास ही में। २. किसी की दृष्टि या विचार में। ३. किसी के लेखे या हिसाब से। जैसे–तुम्हारे निकट भले ही यह काम बहुत बड़ा न हो, पर सब लोग ऐसा नहीं कर सकते। वि० लगाव या संबंध के विचार से समीप-स्थित। पास का। जैसे–निकट-संबंधी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निकटता					 : | स्त्री० [सं० निकट+तल्–टाप्] १. ‘निकट’ होने की अवस्था या भाव। २. ऐसी स्थिति जिसमें किसी से निकट संबंध हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निकटपना					 : | पुं०=निकता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निकट-पूर्व					 : | पुं० [सं० कर्म० स०] योरपवालों की दृष्टि से, एशिया महाद्वीप का पश्चिमी भाग, जो भारत की दृष्टि से ‘निकट पश्चिम’ होगा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निकटवर्ती (र्तिन्)					 : | वि० [सं० निकट√वृत् (रहना)+णिनि]=निकटस्थ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निकटस्थ					 : | वि० [सं० निकट√स्था (ठहरना)+क] १. (वह) जो किसी के निकट रहता या होता हो। २. संबंध आदि के विचार से पास का। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |