लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नियोग  : पुं० [सं० नि√युज्+घञ्] १. नियुक्त या नियोजित करने की अवस्था, क्रिया या भाव। नियत या मुकर्रर करना। २. किसी पदार्थ का उपयोग या व्यवहार। काम में लाना। ३. आज्ञा। आदेश। ४. निश्चय। ५. प्रेरणा। ६. अवधारण। ७. आयास। प्रयत्न। ८. प्राचीन भारतीय राजनीति में, कोई आपत्ति टालने या दूर करने का कोई विशिष्ट उपाय। ९. प्राचीन भारतीय आर्यों में प्रचलित एक प्रथा जिसके अनुसार किसी निःसंतान विधवा से संतान उत्पन्न कराने के लिए उसके देवर या पति के किसी उपयुक्त संगोत्री को उस विधवा के साथ संभोग करने के लिए नियत या नियुक्त किया जाता था। (धर्मशास्त्रों ने बाद में यह प्रथा वर्जित कर दी थी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियोगस्थ  : वि० [सं० नियोग√स्था (ठहरना)+क] जिसका नियोग हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियोगी (गिन्)  : वि० [सं० नियोग+इनि़] १. नियुक्त। २. (किसी स्त्री० के साथ) नियोग करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नियोग्य  : वि० [सं० नि√युज्+ण्यत्] (पुरुष या स्त्री) जिसका या जिससे नियोग हो सकता हो। पुं० प्रभु। मालिक। स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ