| शब्द का अर्थ | 
					
				| निरंतर					 : | वि० [सं० निर्–अंतर, ब० स०] १. अंतर रहित। जिसमें या जिसके बीच अंतर या दूरी न हो। २. जिसका क्रम बराबर चला गया हो। जिसकी परंपरा बीच में कहीं टूटी न हो। घना। निविड़। ४. सदा एक-सा बना रहनेवाला। स्थायी। जैसे–निरंतर नियम। ५. जिसमें कोई अंतर या भेद न हो। तुल्य। समान। ६. जो अंतर्धान या आँखों से ओझल न हो। क्रि० वि० १. बराबर। लगातार। २. सदा। हमेशा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निरंतराभ्यास					 : | पुं० [सं० निरंतर-अभ्यास, कर्म० स०] १. किसी काम या बात का निरंतर (नित्य या बराबर) किया जानेवाला अभ्यास। २. स्वाध्याय। (देखें) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| निरंतराल					 : | वि० [सं० निर्-अंतराल, ब० स०] जिसमें अंतराल (अवकाश) न हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |