लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

निवेद  : पुं० [सं० नैवेद्य] देवता को चढ़ाया हुआ पदार्थ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेदक  : वि० [सं० नि√विद् (जानना)+णिच्+ण्वुल्–अक] (व्यक्ति) जो नम्रतापूर्वक किसी से कोई बात कहे। निवेदन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेदन  : पुं० [सं० नि√विद्+णिच्+ल्युट्–अन] १. नम्रतापूर्वक किसी से कोई बात कहना। २. इस प्रकार कही हुई कोई बात जो प्रायः सुझाव के रूप में होती है। ३. समर्पण। ४. आहुति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेदन-पत्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह पत्र जिसमें किसी एक या कई व्यक्तियों ने निवेदन लिखा हो। (लेटर आफ रिक्वेस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेदना  : स० [सं० निवेदन] १. विनती, निवेदन या प्रार्थना करना। २. सेवा में भेंट आदि के रूप में उपस्थित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेदित  : भू० कृ० [सं० नि√विद्+णिच्+क्त] १. (बात) जो निवेदन या प्रार्थना के रूप में कही गई हो। २. (पदार्थ) जो भेंट आदि के रूप में अर्पित या समर्पित किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
निवेद्य  : पुं० [सं० नि√विद्+ण्यत्] नैवेद्य। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ