| शब्द का अर्थ | 
					
				| नीलिंगु					 : | पुं० [सं० नि√लंग् (गति)+कु, नि० पूर्वदीर्घ] १. एक तरह का कीड़ा। २. गीदड़। श्रृगाल। ३. भौंरा। भ्रमर। ४. फूल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील					 : | वि० [सं०√नील् (रंग होना)+अच्] गहरे आसमानी रंग का। पुं० १. नीला रंग। २. एक प्रसिद्ध पौधा जो २½/३ हाथ लंबा होता तथा जिसमें नीले रंग के छोटे-छोटे फूल लगते हैं, जिनसे नीला रंग तैयार किया जाता है। विशेष–यह पौधा मूलतः भारतीय है और इसकी लगभग ३॰॰ जातियाँ हैं। बहुत प्राचीन काल से इस पौधे का रंग भारत से विदेशों को जाता रहा है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने इसके पौधों की खेती की व्यापारिक दृष्टि से विस्तृत व्याख्या की थी। अब भी इसके रंग का उपयोग अनेक औद्योगिक कार्यो में होता है। अपने रंग के नीलेपन के कारण यह शब्द कलंक या लांछन का भी वाचक हो गया है। पद–नील का खेत=ऐसा स्थान जहाँ जाने पर कलंक या लांछन लगना निश्चित हो। ३. उक्त पौधे से निकाला हुआ नीला रंग जो प्रायः धुलाई, रंगाई आदि के कार्यों में आता है। (इंडिगो) पद–नील का टीका=कलंक या लांछन का काम या बात। मुहा०–(किसी की आँखों में) नील की सलाई फिरवा देना=अंधा कर देना। (यह प्राचीन काल का एक प्रकार का दंड था जिसमें नील गरम करके सलाई से आँखों में लगा दिया जाता था)। नील घोटना=व्यर्थ का ऐसा झगड़ा या बखेड़ा बढ़ाना जिससे कलंक या लांक्षन लगने के सिवा और कोई प्राप्ति सिद्धि न हो। नील जलाना= पानी बरसने के लिए नील जलाने का टोटका करना। नील बिगड़ना=(क) आचरण, चाल-चलन या रंग-ढंग खराब होना। (ख) किसी काम, चीज या बात का बुरी तरह से खराब होना या बिगड़ना। (ग) खराबी या दुर्दशा के दिन या समय आना। (घ) बहुत बड़ी खराबी या हानि होना। (नील के पौधों से नील (रंग) निकालने के लिए उन्हें पानी में भिगो कर सड़ाया और मथा जाता था। यदि इस प्रक्रिया में कोई त्रुटि होती थी तो नील (रंग) तैयार नहीं होता था। इसी आदार पर उक्त मुहावरा बना है; और उसमें कई प्रकार के अर्थ लगाए गए हैं।) ४. शरीर पर चोट लगने या मार पड़ने के कारण होनेवाला दाग जो बहुत कुछ नीले रंग का होता है। क्रि० प्र०–पड़ना। मुहा०–नील डालना=इतना पीटना या मारना कि शरीर पर नीले रंग का दाग पड़ जाय। ५. राम की सेना का एक बंदर। ६. एक नाग का नाम। ७. राजा अजमीढ़ का एक पुत्र जो नीलनी के गर्भ से उत्पन्न हुआ था। ८. महाभारत के अनुसार माहिष्मती का एक राजा जिसकी एक अत्यन्त सुन्दर कन्या थी। उस पर मोहित होकर अग्नि देवता ब्राह्मण के वेश में राजा से कन्या माँगने आये। कन्या पाकर अग्नि देवता ने राजा को वर दिया था कि तुम पर जो चढ़ाई करेगा वह भस्म हो जायेगा। जब राजसूद के समय सहदेव ने महिष्मती पर चढ़ाई की थी, तब उसकी सेना भस्म होने लगी थी, पर सहदेव के प्रार्थना करने पर अग्निदेव ने प्रकट होकर बीच-बिचाव किया और दोनों को संतुष्ट करके युद्ध बंद कराया था। ९. यम का एक नाम। १॰. मंजुश्री का एक नाम। ११. इंद्रनील मणि। नीलम। १२. मांगलिक घोष या शब्द। १३. वटवृक्ष। बरगद। १४. तालीशपत्र। १५. जहर। विष। १६. एक प्रकार का विजय साल। १७. काच लवण। १८. नृत्य में एक प्रकार का करण। १९. पुराणानुसार इलावृत्त खंड का एक पर्वत जो रम्यक वर्ष की सीमा पर है। २॰. पुराणानुसार नौ विधियों में से एक। २१. एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में २१ वर्ण होते हैं। २२. दस हजार अरब या खरब की संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है।–१॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-कंठ					 : | वि० [सं० ब० स०] जिसका कंठ या गला नीला हो। पुं० १. शिव का एक नाम जो इसलिए पड़ा था कि समुद्र मंथन से निकला हुआ विष उन्होंने अपने गले में रख लिया था, जिससे उनका गला नीला हो गया था। २. मयूर। मोर। ३. एक प्रकार की छोटी चिड़िया जिसका गला और डैने नीले होते हैं। ४. गौरा पक्षी। चटक। ५. मूली। ६. पिया-साल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलकंठाक्ष					 : | पुं० [सं० नीलकंठ-अक्ष, ब० स०] रुद्राक्ष (वृक्ष)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलकंठी					 : | स्त्री० [सं०] १. एक प्रकार की पहाड़ी छोटी चिड़िया, जिसकी बोली बहुत ही मधुर और सुरीली होती है। २. एक प्रकार का सुन्दर छोटा पौधा जो बगीचों में शोभा के लिए लगाया जाता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलकंठीर					 : | पुं०=नील-कंठ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-कंद					 : | पुं० [सं० ब० स०] भैंसा कंद। महिष्कंद। शुभ्रालु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलक					 : | पुं० [सं० नील+कन्] १. काच। लवण। २. बीदरी लोहा। ३. बीजगणित में एक प्रकार की अव्यक्त राशि। ४. मटर। ५. भ्रमर। भौंरा। ६. पिया-साल। ७. काला घोड़ा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-कण					 : | पुं० [सं० ष० त०] १. नीलम का कण या टुकड़ा। २. गोदे हुए गोदने का छोटा चिन्ह या बिन्दु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलकणा					 : | स्त्री० [सं० ब० स०, टाप्] काला जीरा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलकांत					 : | पुं० [ब० स०] १. विष्णु। २. इन्द्रनील मणि। नीलम। ३. एक प्रकार की पहाड़ी चिड़िया जिसका सिर, पैर और कंठ के नीचे का भाग काला होता है और पूँछ नीली होती है। दिगदल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-केशी					 : | स्त्री० [ब० स०, ङीष्] नील का पौधा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलक्रांता					 : | स्त्री० [तृ० त०] कृष्णा पराजिता (लता)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलक्रौंच					 : | पुं० [कर्म० स०] काले रंग का बगला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलगंगा					 : | स्त्री० [सं०] एक प्राचीन नदी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलगाय					 : | स्त्री० [हिं० नील+गाय] गाय के आकार का एक तरह का नीलापन लिये भूरे रंग का वन्य-पशु। गवय। रोझ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलगिरि					 : | पुं० [सं०] दक्षिण भारत का एक पर्वत। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलग्रीव					 : | पुं०=नीलकंठ (शिव)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलचक्र					 : | पुं० [कर्म० स०] १. जगन्नाथजी के मंदिर के शिखर पर स्थित एक चक्र। २. दंडक वृत्त का एक भेद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलचर्मा (र्मन्)					 : | वि० [ब० स०] जिसका चमड़ा नीले रंग का हो। पुं० फालसा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलच्छद					 : | वि० [नील-छद, ब० स०] जिसके ऊपर नीले रंग का आवरण हो। पुं० १. गरुड़। २. खजूर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलज					 : | वि० [सं०√जन् (उत्पत्ति)+ड] नील से उत्पन्न। पुं० एक तरह का लोहा। वर्मलोह। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलजा					 : | स्त्री० [सं० नीलज+टाप्] नील पर्वत से उत्पन्न वितस्ता (झेलम) नदी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलज्ज					 : | वि०=निर्लज्ज।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलझिंटी					 : | स्त्री० [कर्म० स०] नीली कठसरैया। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-तरा					 : | स्त्री० [सं०] गांधार देश की एक प्राचीन नदी जो उरुवेलारण्य से होकर बहती थी। यहीं पहुँचकर बुद्धदेव ने उरुवेल काश्यप, गया काश्यप और नदी काश्यप नामक तीन भाइयों का अभिमान दूर किया था। (बौद्ध) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-तरु					 : | पुं० [कर्म० स०] नारियल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलता					 : | स्त्री० [सं० नील+तल्+टाप्] १. रंग के विचार से नीले होने की अवस्था या भाव। नीलापन। नीलिमा। २. कालापन। स्याही। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-ताल					 : | पुं० [कर्म० स०] १. स्याम तमाल। हिताल। २. तमाल वृक्ष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील दूर्वा					 : | पुं० [कर्म० स०] हरी दूब। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-द्रुम					 : | पुं० [कर्म० स०] असन वृक्ष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलध्वज					 : | पुं० [उपमि० स०] १. तमाल वृक्ष। २. [ब० स०] एक राजा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-निर्यासक					 : | पुं० [ब० स०, कप्] पियासाल का पेड़। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-निलय					 : | पुं० [ष० त०] आकाश। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पंक					 : | पुं० [उपमि० स०] १. काला कीचड़। २. अंधकार। अँधेरा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पत्र					 : | पुं० [ब० स०] १. नील कमल। २. गोनरा नामक घास जिसकी जड़ में कसेरू होता है। ३. अनार। ४. विजयसाल। (वृक्ष) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलपत्रिका, नीलपत्री					 : | स्त्री० [ब० स०,+कप्+टाप्, इत्व, ब० स०, ङीष्] १. नील का पौधा। २. कृष्णताल-मूली। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पद्म					 : | पुं० [कर्म० स०] नीले रंग का कमल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पर्ण					 : | पुं० [ब० स०] बृंदार वृक्ष। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पिच्छ					 : | पुं० [ब० स०] बाज (पक्षी)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पुष्प					 : | पुं० [कर्म० स०] १. नीला फूल। २. [ब० स०] नीली भंगरैया। ३. काला कोराठा। ४. गठिवन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पुष्पा					 : | स्त्री० [ब० स०, टाप्] १. नील का पौधा। २. अलसी। तीसी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पुष्पिका					 : | स्त्री०=नील-पुष्पा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-पृष्ठ					 : | पुं० [ब० स०] अग्नि। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-फला					 : | स्त्री० [ब० स०, टाप्] १. जामुन। २. बैंगन। भंटा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलबरी					 : | स्त्री० [सं० नील+हिं० बरी] कच्चे नील की बट्टी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-बिरई					 : | स्त्री० [हिं० नील+बिरई] सनाय का पौधा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-भृंगराज					 : | पुं० [कर्म० स०] नीला भँगरा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलम					 : | पुं० [फा० मिलाओ सं० नीलमणि] नीले रंग का एक प्रसिद्ध रत्न। (सैफायर) २. एक प्रकार का बढ़िया आम। स्त्री० पुरानी चाल की एक तरह की तलवार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-मणि					 : | पुं० [कर्म० स०] नीलम। (रत्न) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-माष					 : | पुं० [कर्म० स०] काला उड़द। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-मीलिका					 : | स्त्री० [सं० नील-मील, मध्य० स०+ठन्-इक, टाप्] जुगनूँ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-मृत्तिका					 : | स्त्री० [कर्म० स०] काली मिट्टी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलमोर					 : | पुं० [हिं० नील+मोर] कुरही (पक्षी)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-लोह					 : | पुं० [कर्म० स०] बीदरी लोहा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-लोहित					 : | वि० [कर्म० स०] नीलापन लिये लाल। बैंगनी। पुं० महादेव। शिव। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-लोहिता					 : | स्त्री० [कर्म० स०] १. जामुन की एक जाति। २. पार्वती। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलवर्ण					 : | वि० [ब० स०] नीले रंग का। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वल्ली					 : | स्त्री० [कर्म० स०] बदाक बाँदा। परगाछा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वसन					 : | वि० [ब० स०] जिसने नीले रंग के वस्त्र पहने हों। पुं० १. [कर्म० स०] नीला कपड़ा। २. [ब० स०] शनिग्रह। ३. बलराम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वानर					 : | पुं० [कर्म० स०] दक्षिण भारत के पश्चिमी तट पर रहनेवाले एक तरह के बंदर जिनके चेहरे पर चारों ओर लंबे और घने बाल होते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलवासा (सस्)					 : | वि०=नील वसन। पुं० शनिग्रह। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलवीज					 : | पुं० [ब० स०] पिया-साल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वृत्त					 : | पुं० [ब० स०] तूल। रूई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वृष					 : | पुं० [कर्म० स०] लाल रंग का ऐसा साँड़ जिसका मुँह सिर पूँछ और खुर सफेद हों। विशेष–ऐसा साँड़ श्राद्ध में उत्सर्ग करने के लिए प्रशस्त माना गया है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वृषा					 : | स्त्री० [सं० नील√वृष् (उत्पादन)+क+टाप्] बैंगन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-वेणी					 : | स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-शिखंड					 : | पुं० [ब० स०] रुद्र का भेद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-शिग्रु					 : | पुं० [कर्म० स०] सहिंजन का पेड़। शोभांजन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-संध्या					 : | स्त्री० [उपमि० स०] कृष्णा पराजिता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-सार					 : | पुं० [ब० स०] तेंदू का पेड़। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-सिर					 : | स्त्री० [हिं० नील+सिर] एक तरह की बत्तख जिसके सिर का रंग नीला होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नील-स्वरूप (क)					 : | पुं० [ब० स०, कप्] एक प्रकार का वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रमशः तीन तीन भगण और दो दो गुरु अक्षर होते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांग					 : | वि० [नील-अंग, ब० स०] जिसके अंग नीले रंग के हों। नीले अंगोंवाला। पुं० सारस (पक्षी)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांजन					 : | पुं० [नील-अंजन, कर्म० स०] १. नीला सुरमा। २. तूतिया। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांजना					 : | स्त्री० [सं० नील√अंज् (मिलाना)+णिच्+ल्यु–अन, टाप्] १. बिजली। नीलांजनी। २. काली कपास। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांजनी					 : | स्त्री० [सं० नीलांजन+ङीष्]=नीलांजना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांजसा					 : | स्त्री० [सं०] १. बिजली। विद्युत। २. एक अप्सरा का नाम। ३. एक प्राचीन नदी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांबर					 : | वि० [सं० नील-अंबर, ब० स०] नीले कपड़ेवाला। नीला वस्त्र धारण करनेवाला। पुं० १. नीले रंग का कपड़ा। २. बलदेव। ३. शनैश्चर। ४. राक्षस। ५. तालीशपत्र। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांबरी					 : | स्त्री० [सं० नीलांबर+ङीष्] संगीत में एक प्रकार की रागिनी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलांबुज					 : | पुं० [नील-अंबुज, कर्म० स०] नील कमल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीला					 : | वि० [सं० नील] [स्त्री० नीली] आकाश या नील की तरह के रंग का। नील वर्ण का। आसमानी। (ब्ल्यू) विशेष–राजस्थान में प्रायः हरा (रंग) ही नीला कहलाता है। मुहा०–(किसी को नीला करना)=मारते मारते शरीर पर नीले दाग डालना। बहुत मार मारना। चेहरा नीला पड़ना=भय आदि के कारण चेहरे का रंग उतर जाना। चेहरा या हाथ पैर नीले पड़ना=चेहरे या शरीर का रंग इस प्रकार बदल जाना कि मानों शरीर में रक्त ही न रह गया हो। पुं० १. इंद्र नील मणि। २. नीलम। ३. एक प्रकार का कबूतर। स्त्री० १. नीली मक्खी। २. नीली पुनर्नवा। ३. नील का पौधा। ४. एक प्रकार की लता। ५. एक प्राचीन नदी। ६. संगीत में एक प्रकार की रागिनी जो मल्लार राग की भार्या कही गई है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाक्ष					 : | वि० [नील-अक्षि, ब० स०] नीली आँखोंवाला। जिसकी आँखें नीले रंग की हों। पुं० राजहंस। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाचल					 : | पुं० [नील-अंचल, कर्म० स०] १. नील गिरि पर्वत। २. जगन्नाथ पुरी के पास की एक छोटी पहाड़ी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाणी					 : | स्त्री० [हिं० नीला=हरा] हरियाली। (डिं०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीला थोथा					 : | पुं० [सं० नील तुत्थ] ताँबे की एक उपधातु जो कृत्रिम और खनिज दो प्रकार की होती है। तूतिया। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाम					 : | पुं० [पुर्त,लेलम् या लेइलम्] १. वस्तुओं की होनेवाली वह सार्वजनिक बिक्री जिसमें सबसे अधिक या बढ़कर दाम लगानेवाले के हाथ वस्तुएँ बेची जाती हैं। २. इस प्रकार की चीजें बेचने की क्रिया, ढंग या भाव। विशेष–हमारे यहां इस प्रकार की विक्रय-प्रथा को ‘प्रतिक्रोश’ कहते थे। मुहा०–(किसी चीज का) नीलाम पर चढ़ना=किसी चीज का ऐसी स्थिति में आना कि उसकी बिक्री नीलाम के रूप में हो। जैसे–अदालत की आज्ञा से उसका मकान नीलाम पर चढ़ा है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलामघर					 : | पुं० [हिं० नीलाम+घर] वह स्थान जहां चीजें नीलाम की जाती हों। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलामी					 : | वि० [हिं० नीलाम] नीलाम के रूप में बिकनेवाला या बिका हुआ। जैसे–नीलामी घड़ी। स्त्री० दे० ‘नीलाम’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाम्ला					 : | स्त्री० [नीला-अम्ला, कर्म० स०] नीली कठसरैया। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाम्लान					 : | पुं० [नील-आम्लान, कर्म० स०] १. एक प्रकार का पौधा जिसमें सु्न्दर फूल लगते हैं। काला कोराठा। २. उक्त पौधे का फूल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलारुण					 : | पुं० [नील-अरुण, कर्म० स०] ऊषा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलालक					 : | वि० [सं० नील-अलक, ब० स०] [स्त्री० नीला लका] नीले या काले बालोंवाला। उदा०–घन नीलालका दामिनी जित ललना वह।–निराला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलालु					 : | पुं० [नील-आलु, कर्म० स०] एक तरह का कंद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलालेप					 : | पुं० [सं०] बालों में लगाया जानेवाला खिजाब। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलावती					 : | स्त्री० [सं० नीलवती] एक तरह का चावल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाशी					 : | स्त्री० [सं० नील्√अश् (व्याप्ति)+अण्,+ङीप्] नीला सिंदुवार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाश्म (न्)					 : | पुं० [नील-अश्मन्, कर्म० स०] नीलम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाश्व					 : | पुं० [सं०] एक प्राचीन देश। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलासन					 : | पुं० [नील-असन, कर्म० स०] १. पियासल का पेड़। २. कामशास्त्र में एक प्रकार का आसन या रतिबंध। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलाहट					 : | स्त्री० [हिं० नीला+आहट (प्रत्य०)] किसी चीज में दिखाई पड़नेवाली हलके नीले रंग की झलक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलि					 : | स्त्री० [सं०√नील्+इन्] १. नील का पौधा। २. नीलिका रोग। ३. एक प्रकार का जल-जंतु। ४. नीलिका अर्थात् आँखें तिलमिलाने का रोग। वि०=नीला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलिका					 : | स्त्री० [सं० नीली+कन्+टाप्, ह्रस्व] १. नीलबरी। २. नीला संभालू। नीली निर्गुंडी। ३. आँखें तिलमिलाने का रोग। लिंगनाथ। ४. आघात, चोट आदि लगने पर शरीर पर पड़ा हुआ नीला दाग। नील। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलिका-मुद्रण					 : | पुं० [मध्य० स०] १. एक प्रकार की छपाई जिसमें नीली जमीन पर सफेद अक्षर और सफेद रेखाएँ अंकित होती हैं। (ब्ल्यू प्रिंटिग) २. उक्त प्रकार से छापा हुआ कागज। (ब्ल्यू प्रिंट) विशेष–प्रायः जमीनों मकानों आदि के नकशे आज-कल इसी रूप में छपते या बनते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलिनी					 : | स्त्री० [सं० नील+इनि+ङीप्] १. नील का पौधा। २. नील। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलिमा					 : | स्त्री० [स० नील+इमानिच्] १. नील होने की अवस्था, गुण या भाव। नीलापन। २. कालापन। श्यामलता। स्याही। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली					 : | स्त्री० दे० ‘नीलि’ और ‘नीलिका’। वि० हिं० ‘नीला’ का स्त्री०। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली कर्म					 : | पुं० [सं०] सिर के बाल रँगने की क्रिया। खिजाब लगाना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली घोड़ी					 : | स्त्री० [हिं० नीली+घोड़ी] एक प्रकार का स्वाँग जिसमें जामे के साथ सिली हुई कागज की ऐसी घोड़ी होती है जिसे पहन लेने से जान पड़ता है कि आदमी घोड़े पर सवार है। पहले डफाली इसे पहन कर गीत गाते हुए भीख माँगने निकलते थे। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली चकरी					 : | स्त्री० [हिं० नीली+चकरी] एक तरह का पौधा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली चाय					 : | स्त्री० [हिं० नीली+चाय] अगिया घास या यज्ञकुश। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली राग					 : | पुं० [सं० नील+अच्+ङीष्, नीली राग उपमि० स०] १. प्रगाढ़ प्रेम। २. [ब० स०] घनिष्ठ मित्र। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीली संधान					 : | पुं० [ष० त०] नील का खमीर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलू					 : | स्त्री० [हिं० नील] एक तरह की घास। पलवान। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलोत्पल					 : | पुं० [नील-उत्पल, कर्म० स०] नील कमल। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलोत्पली (लिन्)					 : | पुं० [सं० नीलोत्पल+इनि] १. शिव का एक अंश। २. बौद्ध महात्मा मंजुश्री का एक नाम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नीलोफर					 : | पुं० [सं० नीलोत्पल से फा०] १. नील कमल। २. कुमुदनी। कोई। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |