| शब्द का अर्थ | 
					
				| नुकसान					 : | पुं० [फा० नुकसान] १. कमी। छीज। २. किसी काम या व्यापार में होनेवाला घाटा। हानि। क्रि० प्र०–उठाना। ३. ऐसी क्षति जिससे किसी काम, बात या व्यवहार में कमी पड़ती या बाधा होती है। जैसे–भूकंप से कई मकानों का नुकसान हुआ है। क्रि० प्र०–पहुँचना।–पहुँचाना। मुहा०–(किसी का) नुकसान भरना=किसी की क्षति या हानि होने पर उसकी पूर्ति करना। ४. किसी प्रकार की होनेवाली खराबी या विकार। जैसे–बुखार में नहाना नुकसान करता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| नुकसानी					 : | स्त्री० [फा० नुक्सान] १. नुकसान। हानि। २. हानि पूरी करने के लिए दिया जानेवाला धन। क्षति-पूर्ति। वि० (पदार्थ) जिसका कुछ अंश टूट-फूट या बिगड़ गया हो। जैसे–नुकसानी माल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |