| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| पंचशील					 : | [मध्य० स०] १. बौद्धधर्म में शील या सदाचार की ये पाँच मुख्य बातें, जिनका आचरण तथा पालन प्रत्येक सत्पुरुष के लिए आवश्यक कहा गया है—अस्तेय (चोरी न करना); अहिंसा (हिंसा न करना), ब्रह्मचर्य (व्यभिचार न करना), सत्य (झूठ न बोलना) और मादक पदार्थों का परित्याग (नशा न करना) २. एशिया और अफ्रीका के प्रमुख देशों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय तनातनी कम करने तथा शांति बनाये रखने के उद्देश्य से बाँदुंग सम्मेलन (१९५४) में उक्त के आधार पर स्थिर किये हुए ये पाँच राजनीतिक सिद्धान्त—पारस्परिक सम्मान (एक दूसरे को सम्मान की दृष्टि से देखना), अनाक्रमण (एक दूसरे को सीमा का उल्लंघन न करना), अ-हस्तक्षेप (एक दूसरे की आंतरिक बातों में दखल न देना), समानता (किसी को अपने से बड़ा या छोटा न समझना। और सह-अस्तित्व (अपना अस्तित्व भी बनाये रखना और दूसरों का अस्तित्व भी बना रहने देना)। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |