लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

पद्मा-लांछना  : स्त्री० [ब० स०,+टाप्] १. सरस्वती का एक नाम। २. तारा देवी का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मांतर  : पुं० [पद्म-अंतर, मयू० स०] कमल-दल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मा  : स्त्री० [सं० पद्म+टाप्] १. लक्ष्मी। २. मनसा देवी का एक नाम। ३. बंगाल में होनेवाली गंगा की दो शाखाओं में से पूर्वी शाखा की संज्ञा। ४. गेंदे का पौधा। ५. कुसुम का फूल। ६. लौंग। ६. पद्मचारिणी लता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माक  : पुं० दे० ‘पद्माख’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माकर  : पुं० [पद्म-आकर, ष० त०] वह जलाशय जिसमें कमल खिले हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माक्ष  : पुं० [पद्म-अक्षि, ष० त०] १. कमल-गट्टा। कमल के बीज। २. विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माख  : पुं० [सं० पद्मकम्] पर्वतीय प्रदेश में होनेवाला एक तरह का ऊँचा पेड़ जिसके पत्ते लकुच के पत्तों की तरह और फूल कदम के फूलों जैसे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माचल  : पुं० [पद्म-अचल, मध्य० स०] एक पर्वत। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माट  : पुं० [सं० पद्म√अट् (गति)+अच्] चकवँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माधीश  : पुं० [पद्म-अधीश, ष० त०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मालय  : पुं० [पद्म-आलय, ब० स०] ब्रह्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मालया  : स्त्री० [सं० पद्मालया+टाप्] १. लक्ष्मी। २. लौंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मावती  : स्त्री० [सं० पद्म+मतुप्, वत्व, दीर्घ] १. पटना नगर का प्राचीन नाम। २. पन्ना नगर का पुराना नाम। ३. उज्जयिनी का पुराना नाम। ४. जरत्कारु ऋषि की पत्नी लक्ष्मी का दूसरा नाम। ५. मनसा देवी का एक नाम। ६. पुराणानुसार एक अप्सरा। ७. युधिष्ठिर की एक रानी। ८. एक प्राचीन नदी। ९. लोक-कथा के अनुसार सिंहल की एक राजकुमारी जिसे चित्तौड़ के राजा रत्नसेन ब्याह कर लाये थे। १॰. एक मात्रिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में ३२ मात्राएँ १॰, ८ और १४ की यति पर होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्मासन  : पुं० [पद्म-आसन, उपमि० स०] १. कमल का आसन। २. योग-साधना के समय पलथी मारकर तथा तनकर बैठने की एक विशेष मुद्रा। ३. वह जो उक्त आसन लगाकर बैठा हो। ४. काम-शास्त्र के अनुसार स्त्री के साथ संभोग करने का एक आसन या रतिबंध। ५. ब्रह्मा। ६. शिव। ६. सूर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
पद्माह्वा  : स्त्री० [पद्म-आह्व, ब० स०,+टाप्] १. गेंदा। २. लौंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ