| शब्द का अर्थ | 
					
				| परमांगना					 : | स्त्री० [सं० परमा-अंगना, कर्म० स०] अच्छी और सुंदरी स्त्री। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमा					 : | स्त्री० [सं० परम+टाप्] बहुत बढ़ी-चढ़ी हुई छवि या शोभा। स्त्री०=प्रमा (यथार्थ ज्ञान)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) पुं०=प्रमेह (रोग)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाक्षर					 : | पुं० [सं० परम-अक्षर, कर्म० स०] ओंकार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाटा					 : | पुं० [देश०] १. संगीत में एक प्रकार का ताल। २. पनैला या परमटा नाम का कपड़ा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणवीय					 : | वि० दे० ‘पारमाणविक’। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणविक					 : | वि०=पारमाणविक। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणु					 : | पुं० [सं० परम-अणु, कर्म० स०] [वि० पारमाणविक, परमाणवीय] १. अत्यंत सूक्ष्म कण। २. विज्ञान में किसी तत्व का वह सबसे छोटा टुकड़ा या खण्ड जिसके टुकड़े हो ही न सकते हों। (एटम) विशेष—अनेक परमाणुओं के योग से ही अणु बनते हैं। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणु-परीक्षण					 : | पुं० [सं०] नये बने हुए पारमाणिक शस्त्रों की शक्ति आदि का परीक्षण। (एटामिक टेस्ट) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणु-बम					 : | पुं० [सं० परमाणु+अं० बाम्ब] एक प्रकार का बम (गोला) जिसमें रासायनिक क्रियाओं द्वारा अणु का विस्फोट होता है तथा जिसके फल-स्वरूप भीषण तथा व्यापक संहार होता है। (एटम बाम्ब) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणुवाद					 : | पुं० [सं० ष० त०] १. यह मत या सिद्धान्त कि परमाणुओं से ही जगत् की सृष्टि हुई है। (न्याय या वैशेषिक) (एटमिज़्म) २. परमाणुओं को उपयोग में लाने का काम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाणुवादी (दिन्)					 : | वि० [सं० परमाणुवाद+इनि] परमाणुवाद संबंधी। पुं० वह जो परमाणुवाद का सिद्धांत मानता हो। (एटॉमिस्ट) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाण्विकी					 : | स्त्री० [सं०] भौतिक विज्ञान की वह शाखा जिसमें परमाणुओं की रचना, शक्ति, आदि का विवेचन होता है। (एटमिस्टिक) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमात्मा (त्मन्)					 : | पुं० [सं० परम-आत्मन्, कर्म० स०] ब्रह्म। परब्रह्म। ईश्वर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमादेश					 : | पुं० [सं० परम-आदेश, कर्म० स०] उच्च न्यायालय की ऐसी आज्ञा या आदेश जिसके द्वारा कोई काम करने अथवा न करने के लिए कहा गया हो। (रिट, रिट ऑफ़ मेंडामेस) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाद्वैत					 : | पुं० [सं० परम-अद्वैत, कर्म० स०] १. परमात्मा, जो सब प्रकार के भेदों आदि से रहित है। २. विष्णु। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाधिकार					 : | पुं० [सं० परम-अधिकार, कर्म० स०] वह सबसे बड़ा अधिकार जो किसी को उसके पद, लिंग, विशिष्ट गुण आदि के कारण प्राप्त होता है। (प्रेरोगेटिव) जैसे—(क) राजा या राज्यपाल को शासन का, (ख) मनुष्यों को सोच-समझकर काम करने का, (ग) स्त्रियों को संतान उत्पन्न करने का परमाधिकार होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमानंद					 : | पुं० [सं० परम-आनंद, कर्म० स०] १. वह उच्चतम आनंद जो आत्मा को परमात्मा में लीन करने पर प्राप्त होता है। २. आनंद स्वरूप ब्रह्म। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमान					 : | पुं० [सं० प्रमाण] १. प्रमाण। सबूत। २. यथार्थ या सत्य बात। पुं० [सं० परिमाण] १. नियति, अवधि मान या सीमा। जैसे—थाह, यह सदा १॰ हाथ लंबा ही होता है। २. सीमा। हद। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमानना					 : | स० [सं० प्रमाण] १. प्रमाण के द्वारा ठीक सिद्ध करना। २. प्रामाणिक या बिलकुल ठीक मानना या समझना। ३. मान लेना। स्वीकृत करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमान्न					 : | पुं० [सं० परम-अन्न, कर्म० स०] खीर। पायस। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमामुद्रा					 : | स्त्री० [सं० व्यस्त पद] त्रिपुरदेवी की पूजा में एक प्रकार की मुद्रा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमायु (युस्)					 : | स्त्री० [सं० परम-आयुस्, कर्म० स०] जीवनकाल की चरम सीमा। विशेष—हमारे यहाँ उक्त सीमा १॰॰ वर्ष मानी गई है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमायुष					 : | पुं० [सं० ब० स०, अच्] विजयसाल का पेड़। असन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार					 : | पुं० [सं० पर=शत्रु+हिं० मारना] अग्निकुल के अन्तर्गत राजपूतों का एक वंश। पँवार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमारथ					 : | पुं०=परमार्थ।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाराध्य					 : | वि०=परम आराध्य। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार्थ					 : | पुं० [सं० परम-अर्थ, कर्म० स०] [वि० परमार्थी, परमार्थिक] १. ऐसा पदार्थ या वस्तु जो सबसे बढ़कर हो। जैसे—ब्रह्म पद या मोक्ष। २. वह परम तत्त्व जो नाम, रूप आदि से परे और सबसे बढ़कर वास्तविक माना गया है। विशेष—न्याय में ऐसा सुख परमार्थ माना गया है जिसमें दुःख का सर्वथा अभाव हो। ३. बौद्ध दर्शन में, वस्तु का वास्तविक रूप और ज्ञान। ४. मोक्ष। ५. दूसरों का उपकार या भलाई। परोपकार। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार्थता					 : | स्त्री० [सं० परमार्थ+तल्+टाप्] वास्तविक और सच्चे रूप में होनेवाला आध्यात्मिक यथार्थता। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार्थवाद					 : | पुं० [सं० ष० त०] यह मत या सिद्धांत के परमार्थ या परमतत्त्व का चिंतन और प्राप्ति ही मनुष्य का सबसे बड़ा कर्त्तव्य है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार्थवादी (दिन्)					 : | वि० [सं० परमार्थ√वद्+णिनि] परमार्थवाद संबंधी। पुं० १. परमार्थवाद का अनुयायी या पोषक। २. बहुत बड़ा ज्ञानी और तत्तवाज्ञ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमार्थी (र्थिन)					 : | वि० [सं० परमार्थ+इनि] १. परमार्थ संबंधी ज्ञान का उपासक और चिन्तक। यथार्थ या वास्तविक तत्त्व को ढूँढ़नेवाला। २. मोक्ष चाहनेवाला। मुमुक्ष। ३. दूसरों की भलाई करनेवाला। परोपकारी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमावधि					 : | स्त्री० [सं० परमा-अवधि, कर्म० स०] किसी काम या बात की अंतिम अवधि या चरम सीमा। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परमाह					 : | पुं० [सं० परम-अहन्, कर्म० स०,+टच्] १. सबसे बड़ा दिन। २. शुभ दिन। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |