| शब्द का अर्थ | 
					
				| परिणीत					 : | भू० कृ० [सं० परि√नी+क्त] [स्त्री० परिणीता] १. जिसका परिणय हो चुका हो। ब्याहा हुआ। विवाहित। २. उक्त के आधार पर, जिसका किसी के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो चुका हो। उदा०—तुम परिणीत नहीं इन थोथे विश्वासों से।—पंत। ३. (कार्य) जो पूरा या संपन्न हो चुका हो। संपादित। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परिणीत-रत्न					 : | पुं० [सं० कर्म० स०]=परिणायकरत्न। (दे०) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| परिणीता					 : | वि० [सं० परिणीत+टाप्] (स्त्री) जिसका किसी के साथ विधिवत् परिणय या विवाह हो चुका हो। विवाहिता। स्त्री० विवाहिता स्त्री या पत्नी। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |