| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| पौने					 : | वि० [हिं० पौन] हिं० ‘पौन’ या ‘पौना’ का वह रूप जो उसे संख्यावाचक शब्दों के पहले लगने पर प्राप्त होता है। जैसे—पौने चार रुपए, पौने दस बजे। पद—पौने सोलह आने=बहुत अधिक अंशों में, बहुत अधिक रूप में। जैसे—आपकी बात पौने सोलह आने ठीक है; अर्थात् उसके ठीक न होने की बहुत कम संभावना है। मुहा०—(कोई चीज) औने-पौने करना= थोडा़-बहुत जो दाम मिले, उसी पर बेच डालना। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |