| 
		
			| शब्द का अर्थ |  
				| पौरा					 : | पुं० [हिं० पहरा या पैर ?] शुभाशुभ फलों के विचार से, घर में परिवार के सदस्य के रूप में किसी नये व्यक्ति का होनेवाला आगमन। जैसे—(क) बहू का पौरा अच्छा है, जब से आई है, तब से घर में बरकत दिखाई देने लगी है। (ख) इस नये शिष्य का पौरा अनर्थ-कारक सिद्ध हुआ। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  
				| पौराणिक					 : | वि० [सं० पुराण+ठक्—इक] [स्त्री० पौराणिकी] १. पुराण संबंधी। पुराण या पुराणों का। २. जिसका उल्लेख पुराणों में हुआ हो। जैसे—पौराणिक आख्यान या कथा। ३. प्राचीन काल का। पुराना। पुं० १. वह ब्राह्मण जो पुराणों का पंडित हो, और पुराणों की कथाएँ लोगों को सुनाता हो। २. अठारह की संख्या का सूचक शब्द। |  
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |  |