| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्यार					 : | पुं० [सं० प्रीति] १. किसी के प्रति होनेवाली आसक्तिपूर्ण या श्रद्धापूर्ण भावना। २. पुरुष की स्त्री के प्रति अथवा स्त्री की पुरुष के प्रति होनेवाली ऐसी आसक्तिपूर्ण भावना जो पारस्परिक आकर्षण के कारण होती है। प्रेम। मुहब्बत। ३. प्रेमपूर्वक किया जानेवाला आलिंगन, चुंबन आदि। पुं० [सं० पियाल] अचार या पियाल नाम का वृक्ष जिसका बीज चिरौंजी है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्यारा					 : | वि० [हिं० प्यार] [स्त्री० प्यारी] १. जो अच्छे, आकर्षण या सुंदर होने के कारण प्रेम-पूर्ण भाव का अधिकारी हो। प्रीतिपात्र। प्रिय। २. उक्त गुणों के कारण जिसे प्यार करने को जी चाहे। जो देखने में अच्छा और भला लगे। जैसे—प्यारा सा बच्चा उसकी गोद में था। ३. जिसके प्रति बहुत अधिक प्रेम, मोह या स्नेह हो। जैसे—जीवन सबको प्यारा होता है। पुं०=अमरूत (फल)। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्यारा-फूली					 : | पुं० [हिं० प्यार+फूलना] एक प्रकार का बढ़िया आम जो प्रायः दक्षिणी भारत में होता है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |