| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रचल					 : | वि० [सं० प्र√चल् (चलना)+अच्] बहुत अधिक चंचल। पुं० मोर। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रचलन					 : | पुं० [सं० प्र√चल्+ल्युट्—अन] १. चलना या व्यवहार में होना। चलनसार होना। २. उपयोग, व्यवहार आदि में आना। ३. रीति, रिवाज, नियम, सिद्धांत आदि का जारी रहने का भाव। ४. प्रथा। रिवाज। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रचला					 : | स्त्री० [सं० प्रचल+टाप्] १. वह निद्रा जो बैठे या खड़े हुए मनुष्य को आती है। २. वह पाप-कर्म जिसके उदित होने से उक्त प्रकार की निद्रा आती है। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रचलित					 : | भू० कृ० [सं० प्र√चल्+क्त] १. जिसका प्रचलन हो। चलनसार। (करेंट) २. जो उपयोग, व्यवहार आदि में आ रहा हो। जो इस समय चल रहा हो। ३. कार्य या व्यवहार के रूप में चलाया या लाया हुआ। (इनफोर्स) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |