| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रतिपालन					 : | पुं० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+ल्युट्—अन्] [भू० कृ० प्रतिपालित] १. दूसरों से रक्षित रखते हुए किसी का किया जानेवाला पालन। २. आज्ञा, आदेश आदि का कर्तव्यपूर्वक किया जानेवाला पालन। ३. देख-रेख। निगरानी। रक्षण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रतिपालना					 : | सं० [स० प्रतिपालन] १. प्रतिपालन करना। २. भरण-पोषण और रक्षा करना। ३. आज्ञा, आदेश आदि का निर्वाह करना। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रतिपालनीय					 : | वि० [सं० प्रति√पाल्+णिच्+अनीयर्] जिसका प्रतिपालन करना आवश्यक या उचित हो। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |