| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्रस्वेद					 : | पुं० [सं० प्र√स्विद्+घञ्] त्वचा में से निकलनेवाला जलकण। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रस्वेदक					 : | वि० [सं० प्र√स्विद्+णिच्+ण्वुल्—अक] प्रस्वेद या पसीना लानेवाला। पुं० ऐसी दवा जो पसीना लाकर शरीर के अन्दर का विष पसीने के रूप में बाहर निकाल दे। (डायोफोरेटिक) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रस्वेदन					 : | पुं० [सं० प्र√स्विद्+णिच्+ल्युट्—अन] [भू० कृ० प्रस्वेदित] १. पसीना निकालने या लाने की क्रिया या भाव। २. रसायन शास्त्र में, किसी चीज पर की जानेवाली वह प्रक्रिया जिससे वह चीज हवा की नमी के कारण पसीजने या गलने लगती है। (डिलीक्विसेन्स) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रस्वेदित					 : | वि० [सं० प्रस्वेद+इतच्] १. पसीने से भींगा हुआ। २. पसीना लानेवाला। ३. गरम। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रस्वेदी (दिन्)					 : | वि० [सं० प्रस्वेद+इनि] पसीने से भींगा हुआ। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्रस्वेद्य					 : | वि० [सं० प्र√स्विद्+णिच्+यत्] जिस पर या जिसमें प्रस्वेद या प्रस्वेदन की क्रिया होती या हो सकती हो अथवा की जा सकती हो या की जाने को हो। (डिलीक्वेसेन्ट) | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |