| शब्द का अर्थ | 
					
				| प्राणायाम					 : | पुं० [सं० प्राण-आयाम, ष० त०] १. प्राणों को अपने वश में रखने की क्रिया या भाव। २. योग के आठ अंगों में चौथा जिसमें मन को शांत और स्थिर करने के लिए श्वास और प्रश्वास की वायुओं को नियंत्रित और नियमित रूप से अंदर खींचा और बाहर निकाला जाता है। प्राण-निरोध। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं | 
			
					
				| प्राणायामी (मिन्)					 : | वि० [सं० प्राणायाम+इनि] १. प्राणायाम संबंधी। २. प्राणायाम करनेवाला। | 
			
				|  | समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं |